Breaking News:
राजधानी
पुराने शहर के व्यस्त बाजारों से निगम ने हटाए अतिक्रमण, 6 घंटे की कार्रवाई में 10 फीट तक चौड़ी हुई सडक़ें
राजधानी
भोपाल। नगर निगम भोपाल के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर पुराने शहर के अलग-अलग व्यस्ततम बाजारों में दुकानदारों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी रूप से दुकानें आगे बढ़ाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
नगर निगम को सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों पर पुराने शहर के सोमवारा, चौक बाजार, लखेरापुरा, नदीम रोड, लोहा बाजार, गुलियादाई स्ट्रीट, मालीपुरा, इब्राहिमपुरा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा गया सामान, अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानें, शेड, पटले, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, बेंच, कुर्सी, स्टूल, टेबिल आदि को हटाया। इसके अलावा रास्तों पर रखी गई डमी, टंगन, प्लास्टिक, पन्नी आदि सहित 9 ट्रक सामान जप्त किया। बुधवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई शाम 5 बजे तक, लगभग 6 घण्टे चली, जिसमें सिकुड चुके बाजारों की सडक़ें 10 फीट अधिक चौड़ी नजर आईं। बाजार की सडक़ें चौड़ी होने से यहां आवागमन भी आसान हो गया। कार्रवाई में निगम के अपर आयुक्त वरुण अवस्थी, एस.डी.एम दीपक पांडे, निगम के उपायुक्त हीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, तहसीलदार श्रीमती करुणा दंडोतिया, ए.सी.पी. कोतवाली चन्द्रशेखर पाण्डे, ए.सी.पी.यातायात जोन क्र. 3 विजय कुमार दुबे, कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह सहित निगम की अतिक्रमण विरोधी दस्ता, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26