Breaking News:
राजधानी
भुगतान नहीं किया तो एक फरवरी से नहीं उठेगा करोंद मंडी का कचरा, निगमायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी ने मंडी सचिव को लिखा पत्र
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल की लक्ष्मी नारायण शर्मा कृषि उपज मण्डी समिति ने नगर निगम को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार का भुगतान नहीं किया है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने मंडी सचिव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर निगम का बकाया भुगतान नहीं किया तो निगम मंडी परिसर से कचरा नहीं उठाएगा।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा घरों के अलावा विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों के परिसरों से भी कचरा एकत्र कर निष्पादन स्थल पर पहुंचाया जाता है। इसी क्रम में निगम द्वारा करोंद स्थित पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा कृषि उपज मण्डी से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे को प्रतिदिन जे.सी.बी. एवं डम्पर के माध्यम से उठाकर निष्पादन स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। मण्डी समिति ने निगम को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार की राशि का भुगतान नहीं किया है। मण्डी से कचरा उठाने पर निगम की लाखों रुपये की राशि व्यय होती है। कृषि उपज मण्डी से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार की राशि प्राप्त करने के लिए मंडी सचिव को पत्र लिखकर अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार का भुगतान करने को कहा है साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो आगामी एक फरवरी 2026 से निगम द्वारा मण्डी प्रांगण से कचरा नहीं उठाया जाएगा।
मंडी हर दिन वसूलती है तहबाजारी
नगर निगम की ओर से भेजे पत्र में उल्लेख किया गया है कि मण्डी समिति द्वारा मण्डी प्रांगण में स्थित दुकानों/भूखण्ड मालिकों एवं मण्डी प्रांगण में लगने वाले बाजार से तहबाजारी शुल्क लिया जाता है। उपभोक्ता प्रभार जमा करने हेतु नगर निगम, भोपाल द्वारा मंडी सचिव को कई बार पहले भी सूचना दी गई। परन्तु मण्डी समिति द्वारा कोई शुल्क जमा नहीं किया गया है।पत्र में कहा गया है कि निगमायुक्त के निर्देश पर एक फवरी से मंडी परिसर का कचरा निगम नहीं उठाएगा, बल्कि मंडी से निकलने वाले कचरे के निष्पादन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। मण्डी प्रांगण में कचरे से घटना-दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी भी मंडी प्रबंधन की होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26