Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

जिला सहकारी बैंक का प्रबंधक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजधानी

भोपाल। भोपाल लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम जिले में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

तहसील सोहागपुर जिला नर्मदापुरम में शासकीय समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी की समिति के पदाधिकारी कैलाश कुशवाह ने लोकायुक्त इकाई भोपाल में शिकायत की थी कि शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर जिला नर्मदापुरम दिनेश चंद दुबे उसके कर्मचारियों की वेतन तथा धान खरीदी की हम्माली के भुगतान के बदले में प्रत्येक एक लाख के भुगतान पर 10 प्रतिशत का कमीशन रिश्वत में मांग रहे हैं। अभी 2 लाख रूपये के लगभग का चेक हम्माली भुगतान का लगना है, जिसमे दिनेशचंद दुबे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे की रणनीति बनाई। उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में शिकायतकर्ता के साथ जिला सहकारी बैंक पहुंची लोकायुक्त टीम ने आरोपी बैंक प्रबंधक द्वारा रिश्वत की राशि लेते ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।