Breaking News:
राजधानी
कोलार की डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में आज जल प्रदाय प्रभावित
राजधानी
भोपाल। केरवा बांध पर स्थित जलशोधन संयंत्र पर मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रविवार, 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत की एच.टी फीडर लाईन के संधारण का काम किया जाएगा। इस संधारण कार्य के चलते होने वाली बिजली कटौती के कारण 4 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक केरवा जलशोधन संयंत्र से संबंधित जोन क्रमाकं 18 एवं जोन क्रमांक 19 के कई क्षेत्रों में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। जिन क्षेत्रों में जल प्रदाय बाधित रहेगा, उनमें दामखेड़ा, सर्वधर्म कालोनी, अमरनाथ कालोनी, अम्बेडकर नगर, महाबली नगर, सांईनाथ नगर, कान्हाकुंज, गुड शेफर्ड, दानिश कुंज, राजहर्ष कालोनी, गणेश नगर, ओम नगर, राजवैद्य कालोनी, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, प्रियंका नगर, गरीब नगर 610 क्वाटर्स, सुमित्रा परिसर आदि क्षेत्र शामिल हैं। निगम प्रशासन ने जलप्रदाय बाधित रहने के कारण नागरिकों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए सहयोगी की अपील की है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26