Breaking News:
अपराध
भोपाल के ईरानी डेरे में पुलिस पर पथराव,10 महिलाओं समेत 34 गिरफ्तार
अपराध
- 150 से अधिक जवानों ने घर-घर की पड़ताल, 21 मोटर साइकिल, 51 मोबाइल जब्त
भोपाल। राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र में स्थित ईरानी डेरे में कुख्यात राजू रानी की तलाश में रविवार सुबह डेढ़ सौ से अधिक पुलिस जवानों ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जब घरों में छानबीन शुरू की तो क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। ईरानी डेरे में रहने वाले पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया। साथ ही महिला पुलिस सहित पुलिस जवानों के साथ झूमाझाटकी भी की गई।
पुलिस कार्रवाई में बाधा और बलवा करने के आरोप में पुलिस ने 10 महिलाओं और 24 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ठिकानों से 21 दोपहिया वाहन, एक नकली पिस्तौल तथा 51 मोबाइल फोन जब्त कए हैं। रविवार शाम सभी आरोपियों को एक साथ न्यायालय में पेश किया गया।
डीसीपी मयूर खंडेलवाल के अनुसार, भोपाल की अमन कॉलोनी, करोंद में रहने वाले ईरानी डेरे के पुरुषों ने शहर सहित आसपास के जिलों में लगातार वारदातें किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरोपी कभी नकली पुलिस बनकर ठगी की घटनाएं करते हैं, तो कभी मोबाइल और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं करते हैं। इसी सूचना के आधार पर डेरा प्रमुख की तलाश में टीम के साथ रविवार तडक़े डेरे में दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखते ही महिलाओं ने हंगामा किया, कार्रवाई रोकने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी की। इसके बाद मौके से 10 महिलाओं सहित 24 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
धमाकाने के लिए उपयोग होती थी नकली पिस्तौल
पुलिस टीम को कुख्यात अपराधी काला ईरानी के घर से एक नकली पिस्तौल मिली है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि लोगों को धमकाने और डराने के लिए उसने इस नकली पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। आरोपी देशभर में नकली पुलिस बनकर वारदातें करने जाते हैं। इसके साथ ही लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराध करने के बाद भोपाल लौट आते हैं। भोपाल के ईरानी डेरे के दो बदमाशों का दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों एनकाउंटर भी किया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26