Breaking News:
अपराध
झाडिय़ों में मिला बछिया का कटा सिर, विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
अपराध
भोपाल। राजधानी में विदिशा रोड स्थित लाल कोठी क्षेत्र में झाडिय़ों के बीच गाय की बछिया का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे स्थानीय लोगों ने काटा हुआ सिर देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच गए और आसपास गाय के शरीर को खोजा, हालांकि शरीर के अन्य भाग नहीं मिले। पुलिस ने कटे हुए सिर को जब्त कर परीक्षण के लिए भेजा है।
भोपाल बजरंग दल गो रक्षक विनोद जोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे लाल कोठी क्षेत्र में गाय की बछिया के कटे हुए सर पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से कटे हुए सिर को बरामद कर पुलिस के हवाले किया है। बजरंग दल का आरोप है कि लगातार इस तरह की हरकतें कर शहर में शांति और सौहार्द बिगाडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले निशातपुरा और गांधीनगर क्षेत्रों में भी गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं। तत्काल मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार घटना की तह तक पहुंचाने के लिए घटनास्थल के आसपास के मुख्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अवशेष को फेंकने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि एक कुत्ता कटे हुए सर को झाडिय़ों से घसीट कर बाहर लाया था। जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने थाने में सूचना दी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26