Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भाजपा कार्यालय में लगी अटल जी को समर्पित प्रदर्शनी,मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

राजनीति

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में हुए आयोजनों के साथ-साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्व. वाजपेयी के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटली जी की 101वीं जयंती पर पूरा देश अटल जी के योगदान को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में विश्व स्व. अटल जी स्मरण किया। ग्वालियर में स्व. अटल जी की जयंती के अवसर पर ग्वालियर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उद्योग एवं रोजगार वर्ष का समापपन किया गया। साथ ही दो लाख करोड़ से ज्यादा के उद्योगों का भूमिपूजन किया गया। एक तरफ उद्योगों का भूमिपूजन तो दूसरी तरफ प्राकृतिक खेती और गौशालाओं के संरक्षण के लिए भी हमारी सरकार काम कर रही है। रीवा में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह गौशाला मेें पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन का प्रत्येक पक्ष आनंद के साथ जीने का दिखाई देता है। बाल्यकाल के स्कूली जीवन से उन्होंने अपनी पहचान कराई। अपना पूरा जीवन संघ को राष्ट्रकार्य के लिए देकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक की भूमिका निभाते हुए एक कार्यकर्ता के नाते व्यक्तित्व का आदर्श प्रस्तुत किया। अटल जी ऐसा व्यक्तित्व थे, हर दल वाला उन्हें बड़े सम्मान के साथ देखा करता था, ऐसे अटली जी की 101वीं जयंती मप्र के लिए और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद अटल जी की जयंती बनाने के लिए हमने सर्वाहारा कल्याण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय की भावना के आधार पर जब हर व्यक्ति को रोजगार मिले, हरेक के जीवन में सुख-समृद्धि आए। अटल जी ने लोकतंत्र के हर क्षेत्र में विशेष छाप छोड़ी है। लोग अटल जी को जीवनभर याद रखेंगे। 

विराट व्यक्त्वि, राष्ट्र नायक थे अटल जी:खंडेलवाल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अटल जी का व्यक्त्वि विराट था, वे राष्ट्र नायक थे। मप्र उनकी मातृभूमि थी और मप्र से उनका विशेष लगाव था। अटल जी की कही हर बात आज इतिहास में दर्ज है। साहसिक निर्णय वाले नेता थे। हम सब उन्हें याद करते हैं। अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसा जीवन अटल जी ने जिया, जिस साहस का परिचय दिया। उनका मन स्वच्छंद था, स्पष्ट्रवादी थे, उनके बताए मार्ग पर हमारा हर कार्यकर्ता, हर नागरिक चलने का प्रयास करेगा। उनके बताए मार्ग पर हम इस देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। 

प्रदेशभर में बूथों पर हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम 

अटल जी की 101वीं जयंती पर भाजपा ने प्रदेश के सभी बूथों पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में भी अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गईं। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 25 दिसंबर से ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ के आयोजन शुरू हुए। गुरूवार को जिला कार्यालयों में लगाई गई यह प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक चलेंगी। ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ भी 31 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रंगोली, लेख, निबंध प्रतियोगिताओं के साथ अनेक उत्सव के कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा आयोजित किए जाएंगे।