Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा में हुआ ई-विधान परियोजना का प्रशिक्षण
राजधानी
भोपाल। मध्य पदेश विधानसभा में मंगलवार, 23 दिसम्बर को नेशनल ई-विधान परियोजना (नेवा) के क्रियान्वयन से संबंधित प्रशिक्षण मानसरोवर सभागार में तीन चरणों में हुआ।
प्रथम चरण में विधायकों, द्वितीय चरण में मध्य प्रदेश शासन के सभी विभागों के विधानसभा कार्यों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों एवं तृतीय चरण में विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रश्नकाल एवं विधेयकों के संबंध में जानकारी दी गई। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के अरुण शर्मा, नेवा समन्वयक संशिल सौरभ, नेवा समन्वयक एवं श्रीधर स्वामी, टेक्निकल कंटेंट राइटर ने नेशनल ई- विधान परियोजना प्रशिक्षण एवं संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के पूर्व विधान सभा के प्रमुख सचिव ने ई-विधान परियोजना एवं उपयोगिता के विषय में जानकारी दी।
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26