Breaking News:
राजनीति
राजधानी में लव जिहाद पर मौन कांग्रेस
राजनीति
हर छोटी बड़ी घटना, महिला अपराधों पर मुखर नजर आता है विपक्ष
भोपाल। मध्यप्रदेश या देश में होने वाली घटनाओं पर सरकार को घेरने वाला विपक्ष प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिन पहले सामने आईं लव जिहाद की नियोजित घटनाओं पर पूरी तरह मौन है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अथवा दूसरे किसी भी नेता ने इस पर अब तक बयान या प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी के निजी महाविद्यालयों में हिन्दू युवतियों को फुसलाकर, धमकाकर और गांजे का नशा कराकर उन्हें फंसाने और सामूहिक दुष्कृत्य की घटना सामने आने के बाद से सरकार और प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। भाजपा संगठन एवं सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से भी इस विषय पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। लेकिन कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और प्रवक्ता इस अपराधिक षड्यंत्र पर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
यहां पीडि़ता हिन्दू, लेकिन आरोपी मुस्लिम
भाजपा कांग्रेस पर हमेशा ही मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाती रही है। वहीं कांग्रेस ‘लव जिहाद’ के औचित्य पर ही सवाल उठाती रही है। महिलाओं से संबंधित हर अपराधिक घटना पर कांग्रेस लगातार सरकार और भाजपा पर आरोप लगाती है। लेकिन राजधानी में ‘लव जिहाद’ के माध्यम से हुए छात्राओं के शोषण पर कांग्रेस ने अब तक मौन साधा है।
‘लव जिहाद’ पर सरकार सख्ती के मूड़ में
राजधानी में लव जिहाद की घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में इस तरह की घटनाओं की पड़ताल की जाएगी। वहीं इस घटना की जांच के लिए भी विशेष जांच दल (एसआईटी)का गठन किया गया है। एसआईटी इस घटना की जांच के साथ-साथ उन आरोपियों को भी तलाश करेगी, जिनके सहयोग से यह षड्यंत्र चल रहा था। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में गहन पड़ताल और सख्ती से कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26