Breaking News:
राजनीति
भाजपा कार्यकर्ता जनता को बताएंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां
राजनीति
प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई प्रदेश के सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों की कार्यशाला
भोपाल। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मप्र की भाजपा सरकार की दो साल की उपलब्धियों के साथ पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। सरकार की योजनाओं, क्षेत्र के विकास सहित प्रदेश स्तर पर लिए गए जनहितैषी निर्णयों से कार्यकर्ता जनता को परिचित कराएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश के सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को दी गई।
कार्यशाला के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्यशाला डॉ. मोहन यादव की सरकार के सेवा और संकल्पों के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। बैठक में सभी विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री शामिल रहे।
पार्टी के मोर्चा अब मैदान में संभालेंगे मोर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि मप्र की सरकार ने पिछले दो साल में विकास के बहुत काम किए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारवार्ता में सरकार की जिन उपलब्धियों का उल्लेख किया है। वह सब बातें संगठन के माध्यम से नीचे तक जाएं, कार्यशाला में इन सब बातों पर मंथन हुआ है। इसके अलावा सभी मोर्चों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने मोर्चों से संबंधित वर्गों में सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। युवा मोर्चा युवाओं के बीच शिक्षा, रोजगार, नौकरी, स्वरोजगार सहित युवा हितैषी अन्य निर्णयों को, महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और महिला आरक्षण जैसे मुद्दे, अजा मोर्चा,अजजा और ओबीसी मोर्चा संबंधित समाजों के हित में सरकार के निर्णयों और किसान मोर्चा किसानों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों और योजनाओं को संबंधित वर्गों तक पहुंचाएंगे। सभी मोर्चे क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद भी देंगे। इसी प्रकार सभी विधायक, सांसद भी दो साल में उनके क्षेत्रों में सरकार या स्वयं के माध्यम से कराए गए कामों पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और धन्यवाद भी देंगे। इन धन्यवाद पत्रों में उनके क्षेत्र की सभी बातें लिखी जाएंगे। आम जनता के बीच जनप्रतिनिध उपलब्धियों को लेकर जाएंगे
सरकार का 30 करोड़ निवेश का रोडमैप
श्री खंडेलवाल ने कहा कि मप्र नक्सल रहित राज्य हो गया है। आखिरी नक्सली ने भी सारेंडर कर दिया है। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। सरकार का पारदर्शी सिस्टम है। मप्र में 23 लाख रोजगार लाने की सरकार की योजना है। सरकार ने 30 लाख करोड़ के निवेश लाने का रोडमैप तैयार किया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी तीर्थ स्थानों, पर्यटन को विकसित करने की योजना है। यह सब बातें कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएंगे।
प्रभारी मंत्री आज जिलों में बताएंगे उपलब्धियां
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियां और उस क्षेत्र में किए कामों को शनिवार, 13 दिसम्बर को मीडिया के माध्यम से साझा करेंगे। इसके अलावा मंत्री विभागवार भी दो सालों में उनके विभागों में क्या-क्या काम हुए, जनता को बताएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले, सरकार की उपलब्ध्यिां जनता तक पहुंचे, सरकार ने जनहित में जो काम किए हैं, वह नीचे तक जाए, इसी विषय को लेकर कार्यशाला हुई।
कांग्रेस का हारने का कारण उसका नेतृत्व और नीतियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस नेता की हर बात का उत्तर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में दे चुके हैं। उनकी सरकारें बनती आईं, तब वोट चोरी नहीं, जब भाजपा की बनी तो वोट चोरी होने लगे। कांग्रेस काल में भी यही चुनाव आयोग, यही सिस्टम था, लेकिन कांग्रेस सरकार बनाती आई। कांग्रेस अपने अंदर कमजोरी नहीं खोजती। लगातार क्यों असफल हो रहे कांग्रेस नेता यह नहीं देखते। एक दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता ही उनके नेताओं को बोलेंगे कि वोट या चुनाव आयोग के कारण नहीं, आपके नेतृत्व के कारण चुनाव हार रहे हैं। कांग्रेस के हारने का अगर कोई कारण है तो उसका नेतृत्व और नीतियां हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर कांग्रेस मुद्दे को भटकाने का काम कर रही है। हमेशा लोकतंत्र का अपमान नहीं, सम्मान करे। सही मतदाता वोट डाले, चुनाव आयोग सिर्फ यही प्रक्रिया कर रहा है।
संभाग प्रभारियों-मोर्चा अध्यक्षों की हुई बैठक
भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव की सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी कार्योजना एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के संभाग प्रभारियों और मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26