राजधानी

Image Alt Text

विधानसभा में अंतिम दिन सत्तापक्ष ने थामे विकास के पोस्टर

राजधानी

भोपाल। मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तीन दिन चली बैठकों से पहले विपक्ष ने सरकार की असफलताएं दर्शाते हुए अलग-अलग प्रकार से अनूठे प्रदर्शन किए। लेकिन अंतिम दिन सत्तापक्ष के विधायक विधानसभा परिसर में सरकार की दो साल की उपलब्धियों और विकास के पोस्टर थामकर पहुंचे। 

उल्लेखनीय है कि अगले सप्ताह की 13 तारीख को डॉ. मोहन यादव की सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं। विधायकों द्वारा थामे गए पोस्टर में लिखा था- ‘मोदी मोहन का साथ- डबल इंजन से तेज विकास,’ ‘निवेश बढ़ा विकास बढ़ा’, ‘विकास भी विरासत भी’, ‘इंडस्ट्री का हब मध्यप्रदेश अब,’ ‘विकास और विरासत के 2 साल’।