Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

बैरसिया नपा को भोपाल नगर निगम ने दिए कचरा वाहन

राजधानी

भोपाल। स्वच्छता एवं बेहतर कचरा प्रबंधन हेतु भोपाल नगर निगम ने बैरसिया नगर पालिका को मैजिक वाहन, साईकिल रिक्शा और हैंडकार्ट उपलब्ध कराए हैं। महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक विष्णु खत्री एवं निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन की उपस्थिति में शुक्रवार को बैरसिया नगर पालिका के अधिकारियों को यह वाहन सौंपे। 

आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को महापौर श्रीमती राय द्वारा भोपाल नगर निगम की ओर से बैरसिया नगर पालिका को स्वच्छता एवं बेहतर कचरा प्रबंधन हेतु 4 मैजिक वाहन, 4 साईकिल रिक्शा एवं 5 हैंडकार्ट सौंपे और झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद राकेश यादव, अधीक्षण यंत्री  उदित गर्ग सहित नगर निगम, भोपाल नगर पालिका बैरसिया के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा बैरसिया नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत लगातार जन जागरूकता व अन्य स्वच्छता की गतिविधियों में सहयोग दिया जा रहा है। बैरसिया नगर में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की व्यापक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत भोपाल नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत नोडल अधिकारी भी बनाया गया है और भोपाल शहर के 21 जोनों की तरह बैरसिया को भी एक अतिरिक्त जोन मानकर कार्य कर रहे है ताकि भोपाल भी स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़े और बैरसिया को भी स्वच्छता में सुधार हेतु सहयोग किया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में कमजोर प्रदर्शन करने वाले शहरों को समीपस्थ शहरों के साथ बनाई गई स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा भोपाल एवं बैरसिया की स्वच्छ शहर जोड़ी बनाई गई है जिसके तहत नगर निगम, भोपाल द्वारा स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों में लगातार सहयोग किया जा रहा है।