Breaking News:
राजनीति
सागर का प्रयोग प्रदेशभर में करेगी भाजपा, पार्टी नेतृत्व दूसरे जिले-संभागों में भी पाटेगा का मनभेद और मतभेद
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं के बीच मनभेद और मतभेदों को पाटने के लिए पार्टी का प्रदेश नेतत्व अब स्वयं मैदान में है। सागर में मंत्री गोविंद सिंह के साथ पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह का सहभोज कराकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी में एकजुटता और दोनों नेताओं के बीच मनभेद नहीं होने संदेश दिया है।
मध्यप्रदेश के दूसरे संभागों और जिलों में भी नेताओं के बीच मनभेद और मतभेद की सूचना और शिकायतें प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व के पास पहुंची हैं। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व का प्रयास है कि 2028 के चुनाव तक प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हर तरह के मनभेदों को पाट दिया जाए।
राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का निकलेगा समाधान
प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में कई वरिष्ठ नेताओं के बीच प्रतिद्वंदिता और गुटबाजी की शिकायतें पार्टी नेतृत्व के पास पहुंची हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर प्रदेश नेतृत्व पहले दोनों पक्षों से व्यक्तिसह चर्चा करेगा। इसके बाद सहभोज जैसे कार्यक्रम तय होंगे। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि किसी एक गुट के नेता को दूसरे गुट के नेता द्वारा स्वयं निमंत्रण देना। उस निमंत्रण को सहज स्वीकार कर दूसरे गुट के नेता के सहभोज पर जाने, आपस में बातचीत और सौहार्दपूर्ण माहौल से मतभेदों-मनभेदों में कमी आएगी, जिससे पार्टी मतबूत होगी। खास बात यह है कि इस सहभोज कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतृत्व प्रतिद्वंदिता और मनभेदों का कारण जानने का प्रयास भी करेगा और उसका समाधान निकालने का प्रयास भी किया जाएगा।
भूपेन्द्र ने विधानसभा में उठाया था गोविंद का जमीन मामला
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत द्वारा स्थानीय जनजातियों और सरकार की जमीन कब्जाने का मामला उठाया था। इस मामले में गोविंद सिंह ने पार्टी संगठन में शिकायत भी की थी। आगामी शीतकालीन सत्र में फिर से इस तरह की स्थिति न बने, संभवत: इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों के बीच मनभेदों को पाटने का प्रयास किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26