Breaking News:
राजधानी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरधा में शुरू होगी प्रसव सुविधा
राजधानी
सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण
भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरधा में पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद ओपीडी की संख्या कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य शिविर और आउटरीच गतिविधि आयोजित कर स्थानीय लोगों को इस केंद्र में उपलब्ध नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने बीएमओ को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए समरधा में प्रसव सेवाएं शुरू की जाएं। साथ ही प्रसव केंद्र हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद का भी निरीक्षण किया। यहां मरीजों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए क्यू मैनेजमेंट अथवा टोकन सिस्टम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार अस्पताल भवन के एक्सटेंशन का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए गए। डॉ. शर्मा ने बताया कि समरधा में प्रसव केंद्र शुरू करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। मिसरोद में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल के एक्सटेंशन पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26