Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

प्रशासन ने दो कॉलोनियों से हटाया अवैध निर्माण

राजधानी

मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधा बन रहे अर्जुन नगर के 6 मकानों को भी तोड़ा गया

भोपाल। राजधानी की दो कॉलोनियों में हुए अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने गुरूवार को जेसीबी के सहयोग से हटा दिया। रसूलिया गोसाई और सिकंदराबाद की 2 अवैध कॉलोनी में बनी संरचनाओं को प्रशासन ने तोड़ दिया। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के अनुसार अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण मामले की पहले जांच की गई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस के साथ कार्रवाई की गई।


मेट्रो प्रोजक्ट में बाधक मकान तोड़े

भोपाल नगर निगम ने भी गुरूवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए फुटपाथों, नालियों, सडक़ों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधा बन रहे अर्जुन नगर के 6 मकानों को भी तोड़ा गया। वहीं, अवैध रूप से बनाए गए पिलर, बाउंड्रीवाल और सीढिय़ों को भी तोड़ा गया। 

नगर निगम ने गुरूवार को न्यू जेल रोड, अशोका गार्डन, सब्जी मंडी, न्यू मार्केट, अरेरा हिल्स, कोलार दानिश कुंज, बांसखेड़ी चौराहा, महाबलीपुरम, शाहजहांनाबाद, लालघाटी, गुफा मंदिर, बैरागढ़, रायसेन रोड, एमपी नगर जोन-2, अयोध्या नगर, इंद्रपुरी, एम.पी. नगर जोन-02 सहित 25 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। 

निगम ने हटाए यह अतिक्रमण 

- जेल रोड स्थित फादर एंजिल स्कूल के सामने 8 पिलर, एक दीवार और एक जीना तोड़ा। 

- मैदा मिल रोड स्थित अर्जुन नगर में मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 6 मकान हटाए। 

- शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नालियों पर रखी फर्शियां, दुकानें, ठेले और पन्नी हटाईं। 

- दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे गए सामान, चाय के ठेले, टेबल, बोर्ड को हटाया।