राजनीति
लोकतंत्र को सशक्त बनाने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ क्रांतिकारी कदम:यति
राजनीति
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने राष्ट्रपति के नाम भेजा समर्थन प्रस्ताव
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने शनिवार को भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होकर वन नेशन वन इलेक्शन में राष्ट्रपति के नाम समर्थन प्रस्ताव भेजा। भोपाल चैंबर ने राजधानी के विभिन्न कोचिंग, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं में पहुंचकर ’एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए समर्थन जुटाया है।
इस अवसर पर श्री यति ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह विचार न केवल हमारे देश की राजनीतिक प्रणाली को सरल बनाता है, बल्कि यह संसाधनों की बचत, प्रशासनिक दक्षता और विकास की गति को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। श्री यति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए 7 राज्यों की विधानसभाएं भंग करके ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ करवाया था। आज वही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और इसे लोकतंत्र विरोधी बता रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विचार को आगे बढ़ाया है, ताकि हमारा देश व्यर्थ खर्च, बार-बार की अस्थिरता, और नीतिगत रुकावटों से मुक्त हो सके। यह सिर्फ एक नीति नहीं, बल्कि सुशासन की प्रतिबद्धता और जनता की भावनाओं का सम्मान है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने कहा कि ’एक राष्ट्र, एक चुनाव’ ऐसा कदम है, जो चुनाव प्रणाली में सुधार कर न सिर्फ लोकतंत्र में लोगों के भरोसे को बढ़ाएगा, बल्कि मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित कर समय, संसाधन और चुनाव खर्च में कटौती के साथ आर्थिक विकास को गति देगा और राजनीतिक दलों को सकारात्मक राजनीति के लिए प्रेरित करेगा। बैठक में चैम्बर के अजय देवनानी, प्रवीण प्रेमचंद सहित अन्रू पदाधिकारी उउपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26