Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

एसआईआर की रणनीति के लिए हुई कांग्रेस की बैठक

राजनीति

भोपाल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में रणनीति बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में एसआईआर के लिए गठित प्रदेश समन्वय समिति की बैठक बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। 

बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में चुनाव आयोग की कमियों,  तकनीकी समस्याओं तथा कांग्रेस कार्यकर्माओं की इस पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त, समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।