Breaking News:
राजनीति
महिलाओं, किसानों के सशक्तीकरण की राह पर तेजी से बढ़ रही सरकार
राजनीति
मंत्रि-परिषद के निर्णयों के लिए सांसद वानखेड़े ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने लाडली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने को मंजूरी दी है। साथ ही भावांतर योजना की राशि किसानों के खातों में डालने, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने एवं ओंकारेश्वर में विकसित किए जा रहे अद्वैत धाम के संबंध में भी निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार के इन निर्णयों से स्पष्ट होता है कि महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार बहुत तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसके अलावा विकास के साथ संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। श्रीमती वानखेड़े ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
धूमधाम से मनेगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया है। मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और अलीराजपुर में होंगे। जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इन कार्यक्रमों में शिक्षा, खेल, कला आदि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों की भी सहभागिता रहेगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर में विकसित हो रहे अद्वैत धाम के निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को भी स्वीकृति दे दी है ताकि अद्वैत धाम के विकास में देरी न हो। सरकार के ये निर्णय बताते हैं कि विकास के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26