Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

भोपाल निगमायुक्त बनकर ठग ऑनलाइन मांग रहा पैसा

राजधानी


संस्कृति ने एडवाईजरी जारी कर कहा मेरे नाम से किसी को न भेजें राशि 

भोपाल। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर एवं उनकी डीपी लगाकर ठग उनके परिचितों से पैसों की मांग कर रहा है। शुक्रवार को ठग ने संस्कृति जैन के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से परितोष नाम के उनके परिचित को मैसेज कर पैसों की मांग की। 

सोशल मीडिया के माध्यम से ठग द्वारा पैसों की मांग किए जाने की बात सामने आने पर संस्कृति जैन ने एडवाईजरी जारी कर कहा कि यदि कोई मेरे नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर और मेरी फोटोयुक्त डी.पी.लगाकर पैसे की मांग करता है तो उसे इग्नोर करें और मुझे अवगत भी कराएं। 

निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने बताया कि किसी ने $84 56 2082285 नंबर पर उनकी लगाकर फर्जी एकाउंट बनाया और स्वयं के मीटिंग में होने एवं बैंक एकाउंट में ऑन लाईन बैंक ट्रांसफर में कुछ समस्या आने का हवाला देते हुए उनके परिचित से 50 हजार रुपये राशि एच.डी.एफ.सी बैंक में रिया इकरोया नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति ने एच.डी.एफ.सी बैंक की रोईंग शाखा का एकाउंट नंबर 50100553727629  एवं आई.एफ.एस.सी कोड एच.डी.एफ.सी 0002245 भी दिया। चेट में आरोपी का मोबाइल नंबर बियतनाम का लिखा नजर आ रहा है।