Breaking News:
राजनीति
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर विधानसभा में हुई पुष्पांजलि सभा
राजनीति
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की 95वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को मप्र विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, विधायक रामेश्वर शर्मा, स्व. अर्जुन सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह और अजय सिंह, विधायक भगवान दास सबनानी के अलावा पूर्व विधायक विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्व. अर्जुन सिंह के अन्य परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विकास-जनहित के लिए समर्पित नेता थे स्व. अर्जुन सिंह
पुष्पांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्व. अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के विकास और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने समूचे प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में स्व. अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26