Breaking News:
अपराध
महीनेभर में जब्त किए 83.95 लाख के मादक पदार्थ
अपराध
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में इस माह के दौरान पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने कुल करबी 83 लाख 95 हजार रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ एवं तस्करी में उपयोग किए जा रहे वाहन जब्त किए हैं। कई तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
मंदसौर पुलिस ने की ठोस कार्रवाई
मंदसौर के थाना नारायणगढ़ पुलिस ने लक्जऱी कार से दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 5.72 लाख रुपये कीमत का 286 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक कार सहित 30.72 लाख का सामान जब्त किया। थाना शामगढ़ पुलिस ने आरोपी प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर उसकी कार से 2.72 लाख रुपये कीमत का 131 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा एवं 6 लाख की कार जब्त की। पिपलियामंडी पुलिस ने 3.60 लाख रुपये कीमत का अल्प्राजोलम व डोडाचूरा पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया। इसी प्रकार गुना जिले की फतेहगढ़ थाना पुलिस ने राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार कर 2.50 लाख रुपये कीमत की 25.8 ग्राम स्मैक और मोटर साइकिल जब्त की। इसके अलावा आगर मालवा, शिवपुरी, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सीधी, इंदौर ग्रामीण, कटनी, मुरैना, अशोकनगर, रीवा, नीमच और नरसिंहपुर जिलों में भी पुलिस ने तस्करों पर कार्रवाई कर गांजा, स्मैक, अफीम, डोडाचूरा और एमडीएमए जैसे अवैध मादक जब्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26