Breaking News:
राजधानी
जेपी अस्पताल परिसर बना नो व्हीकल जोन
राजधानी
सीएमएचओ ने ठेकेदार को दिए पार्किंग व्यवस्थित करने के निर्देश
भोपाल। राजधानी के जयप्रकाश जिला अस्पताल में अव्यवस्थित एवं अस्त-व्यस्त पार्किंग व्यवस्था के कारण एम्बूलेंस को निकलने में परेशानी हो रही है। निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा ने पार्किंग ठेका कंपनी मेसर्स शर्मा इंटरप्राइजेज को पार्किंग चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जेपी अस्पताल परिसर को नो-व्हीकल जोन घोषित करते हुए, परिसर में सिर्फ मरीज को छोडऩे व लेने आने वाले वाहनों एवं एम्बूलेंस को प्रवेश की अनुमति दी है। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के वाहन नवीन भवन के सामने तथा अन्य आगंतुकों के वाहन आरुषि केंटीन के पीछे खड़े कराए जाएं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26