देश
3 प्रतिशत बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
देश
49 लाख कर्मचारी, 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दिवाली और दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय केबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कर्मचारियों को इसका फायदा एक जुलाई से मिलेगा साथ ही कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।इस तरह अब केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढक़र 58 प्रतिशत हो जाएगा। इसका लाभ देशभर के 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। इसी साल मार्च में भी केन्द्र सरकार ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26