Breaking News:
देश
एनसीआईएसएम आयुर्वेद इलेक्टिव पाठ्यक्रम फीस माफी की मांग
देश
भोपाल। मध्यप्रदेश सहित देशभर के 600 से ज्यादा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में मापदण्ड व पाठ्यक्रम निर्धारित करने वाले नेशनल कमीशन फॉर इण्डियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन( एनसीआईएसएम) बोर्ड नईदिल्ली द्वारा बीएएमएस की साढ़े पांच वर्षीय स्नातक कोर्स के दौरान इलेक्टिव कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। इस कारण छात्रों को कॉलेज की फीस के अलावा इलेक्टिव कोर्स के लिए भी अलग से फीस देनी पड़ रही है। अतिरिक्त फीस का खर्च उठाने में अक्षम छात्रों द्वारा इसका विरोध करते हुए, इस फीस को माफ किए जाने की मांग की जा रही है। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की शाखा मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के सदस्य व आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने ऑनलाइन इलेक्टिव कोर्स को फीस करने की मांग की है। इस संबंध में केंद्रीय आयुष मंत्री, केंद्रीय आयुष सचिव, एनसीआईएसएम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है, ताकि हस्तक्षेप कर छात्रों हेतु इलेक्टिव कोर्स फ्री किए जा सकें। बेसिक ऑफ फॉर्मेकोलॉजी, फंडामेंटल्स ऑफ आयुर्वेद, बेसिक ऑफ फिजियोथेरेपी, साइंस इन संस्कृत, बेसिक ऑफ मॉयक्रोबॉयलॉजी, इपिडिमियोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, टेक्निक्स ऑफ फर्माकोगनोसी, फंडामेंटल ऑफ चाइल्ड साइकोलॉजी, बेसिक ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन, प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, मेडिसिनल प्लांटेशन, मेडिकल एस्ट्रोलॉजी, टेलोमेडिसिन एण्ड टेलेहेल्थ समेत विभिन्न कोर्स की प्रति कोर्स 500 फीस 500 रुपये रखी गई है। निजी आयुर्वेद कॉलेजों में छात्र दो लाख से लेकर पांच लाख तक प्रतिवर्ष फीस देते हैं। इसके अलावा इलेक्टिव की फीस प्रतिप्रॉफ छात्र कम से कम 1770 रुपये एवं जीएसटी छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26