Breaking News:
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर से 10 प्रतिशत ज्यादा गरीब
मध्यप्रदेश
23 सालों में 2.73 करोड़ बढ़ी मप्र की जनसंख्या, हर एक किमी में बसते हैं 284 नागरिक
भोपाल। 3 लाख 8 हजार 252 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे मध्यप्रदेश की जनसंख्या 11.87 लाख प्रति वर्ष की वृद्धि के साथ 2001 से 2024 के बीच कुल 23 सालों में 31.16 प्रतिशत बढक़र 8.76 करोड़ हो चुकी है। प्रदेश में राष्ट्रीय औसात (426.09 प्रति व्यक्ति/वर्ग किमी)से 66.70 प्रतिशत कम प्रति वर्ग किमी में कुल 284 व्यक्ति ही निवास करते हैं। लेकिन यहां गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या राष्ट्रीय औसत से 9.73 प्रतिशत अधिक कुल 31.65 प्रतिशत हैं।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा 2025 में जारी की गई 2023-24 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट के साथ मप्र राज्य से जुड़े आंकड़े विभिन्न संदर्भों में जारी किए। सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान एवं स्थिर मूल्य पर, प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद संयोजित एवं सकल राज्य घरेलू उत्पाद संयोजित वार्षिक वृद्धि दर के मामले में मप्र राष्ट्रीय आंकड़ों से ऊपर है। लेकिन जनसंख्या वृद्धि, कुल औषत आयु, शिशु मृत्यु दर, साक्षरता जैसे कई मामलों में मप्र राष्ट्रीय औसत से पीछे है।
राष्ट्रीय आंकड़ों के विरुद्ध मप्र की स्थिति
- गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या का मप्र में प्रतिशत 31.65 है, जबकि अखिल भारतीय प्रतिशत 21.92 है।
- वर्तमान में मप्र में साक्षरता का प्रतिशत 69.30 और राष्ट्रीय स्तर पर 73 प्रतिशत है। 2001 की स्थिति में साक्षरता का प्रतिशत मप्र में 63.74 और राष्ट्रीय स्तर पर 64.80 था।
- मप्र में 2023-24 का शिशु मृत्यु दर भी 43 प्रति एक हजार जीवित बच्चे रहा। जबकि राष्ट्रीय दर 28 प्रति एक हजार जीवित बच्चे रही।
- मप्र के लोगों की औसत उम्र 67.40 वर्ष है, जबकि 2016 से 2020 के बीच अखिल भारतीय आयु का औसत 70 वर्ष रहा।
- सकल राज्य घरेलू उत्पाद (2023-24) वर्तमान मूल्य पर 13,63,327 करोड़ और स्थिर मूल्य पर 6,60,363 करोड़ रहा।
समृद्धि में राष्ट्रीय आंकड़ों से ऊपर मध्यप्रदेश
वृद्धिदर की श्रेणी मध्यप्रदेश राष्ट्रीय
- प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद (2023-24) वार्षिक वृद्धिदर 10.77 प्रतिशत 8.89 प्रतिशत
- सकल राज्य घरेलू उत्पाद संयोजित वार्षिक वृद्धि दर (2014-2024) 12.30 प्रतिशत 10.06 प्रतिशत
- दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2014-2024) 14.77 प्रशित 11.26 प्रशित
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26