Breaking News:
अपराध
बाइक सवार परिवार को क्रेटा चालक ने मारी टक्कर , पत्नी-पत्नी बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर
अपराध
भोपाल। भोपाल के बैरसिया इलाके में बुधवार की शाम 4 बजे तेज गति से दौड़ती क्रेटा कार के चालक ने एक मोटर साइकिल पर सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी-पत्नी और उनके छोटे बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी कार चालक फरार है और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय प्रदीप शाक्य पुत्र मलखान, मूल रूप से ग्राम कुसमरा, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ करोंद क्षेत्र में किराए से रहते थे। बुधवार दोपहर प्रदीप पत्नी राधा और बच्चों अंशु व पूर्वी को लेकर बैरसिया क्षेत्र में रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
तरावली जोड़ के पास उनकी मोटर साइकिल को ओवरटेक करते समय एक तेज गति से दौड़ती क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रदीप, राधा और उनका बेटा अंशु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी पूर्वी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने किया कार पर पथराव
दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव किया, जिससे कार और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। घटनास्थल से परिवार का बिखरा हुआ सामान भी बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद प्रदीप कार में फंसकर कई मीटर तक घिसटते चले गए। इस दौरान उनका मोबाइल फोन टूट गया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप की पहचान की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26