Breaking News:
राजधानी
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 2 से 12 अक्टूबर तक निकाले जाएंगे पथ संचलन
राजधानी
भोपाल विभाग में निकलेंगे 373 पथ संचलन, 1.50 लाख से ज्यादा स्वयंसेवक होंगे शामिल
भोपाल। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भोपाल विभाग में 373 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाने की योजना है। पथ संचलन में 1 लाख 50 हजार से अधिक स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। स्वयंसेवकों का पहला पथ संचलन इस बार बस्ती और मंडल स्तर पर निकाला जाएगा। यह पथ संचलन 2 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक निकाले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। शताब्दी वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए कार्यक्रम तय किए हैं।
यह है संरचना
संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत 5 जिलों में 26 नगर और 6 खंड आते हैं। इनके अंतर्गत 279 बस्ती और भोपाल विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में 94 मंडल (प्रत्येक मंडल में 8-10 गांव) शामिल हैं। संघ शताब्दी वर्ष में इन्हीं बस्ती और मंडल स्तर 373 पर संचलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
700 टोली कर रहीं तैयारी
प्रत्येक पंथ संचलन स्थान पर 300 से 500 की संख्या के हिसाब से स्वयंसेवक सम्मिलित होकर संचलन निकालने की तैयारी कर रहे हैं। करीब 700 टोली इस कार्य में जुटी है। अभी भोपाल विभाग में 70 से 80 हजार स्वयंसेवकों की सूची पूर्व से है। संघ शताब्दी वर्ष में नए स्वयंसेवक भी बड़ी संख्या में तैयार हो रहे हैं। संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम से अब तक भोपाल विभाग में 70 हजार से अधिक नयी गणवेश लेकर इतने नए स्वयंसेवक जुड़ चुके हैं। यह क्रम अभी जारी है।
वरिष्ठ स्वयंसेवकों में उत्साह
संघ शताब्दी वर्ष के इस बड़े अभियान से पुराने स्वयंसेवक उत्साहित हैं। विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर ने बताया कि अधिक से अधिक नये स्वयंसेवकों को संघ से जोडऩे के लिए दो माह से तैयारी चल रही है। भोपाल के सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवक टोली बनाकर घर-घर जा रहे हैं और नये लोगों को संघ से जोड़ रहे हैं। स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष से समाज में उत्साह और सकारात्मक वातावरण बन गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26