Breaking News:
राजधानी
अरविंद शर्मा बने विधानसभा के नए प्रमुख सचिव
राजधानी
-एपी सिंह का कार्यकाल समाप्त, मानव अधिकार आयोग में बनाए गए सदस्य
भोपाल। मप्र विधानसभा को करीब 9 साल बाद नया प्रमुख सचिव मिलने जा रहा है। मौजूदा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह का अतिरिक्त कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। उनके स्थान पर विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा को मप्र विधानसभा का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को ही शर्मा को प्रमुख सचिव बनाए जाने की सहमति दे दी थी।
मप्र विधानसभा सचिवालय से आदेश जारी होने के बाद अरविंद शर्मा अगले कार्यदिवस में प्रमुख सचिव का दायित्व संभालेंगे। शर्मा को लोकसभा से कुछ महीने पहले ही मप्र विधानसभा लाया गया था। यहां उन्हें सचिव बनाया गया। अब वे प्रमुख सचिव की भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि एपी सिंह 9 साल से ज्यादा समय तक मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे है। 2016 में तत्कालीन प्रमुख सचिव भगवानदेव ईसरानी के सेवानिवृत्त होने के बाद एपी सिंह को प्रमुख सचिव बनाया गया था। तब से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सिंह 2023 में सेवानिवृत हो गए थे, लेकिन उनको लगातार सेवावृद्धि मिलती रही।
एपी सिंह को मानव अधिकार आयोग में बनाया सदस्य
अवधेश प्रताप सिंह (एपी सिंह) उन अधिकारियों में शामिल हो गए हैं। जिन्हें सेवानिवृत्ति से पहले ही सेवानिवृत्ति के बाद की जिम्मेदारी तय कर दी गई। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एपी सिंह को मप्र मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर रात इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। संभवत: अगले कार्यदिवस में एपी सिंह मानव अधिकार आयोग में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26