Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

बदले जा सकते हैं भोपाल सहित आधा दर्जन कलेक्टर

राजधानी

आईएएस के स्थानांतरण की तीसरी सूची तैयार 

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण की तीसरी सूची लगभग तैयार मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के अवलोकन के बाद इसे जारी किया जाएगा। सूची में करीब आधा दर्जन कलेक्टर के स्थानांतरण तय माने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय हैकि विगत दिनों में आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की दो सूचियां जारी हो चुकी हैं। विगत 15 सितम्बर को जारी हुई 18 आईएएस और 2 एसएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में 2008 बैच के विशेष गढ़पाले और 2009 बैच की श्रीमती वंदना वैद्य के अलावा 2016 से 2021 बैच के 16 कनिष्ठ आईएएस को सीईओ और एसडीएम जैसे पदों से हटाकर निगम-मंडलों आयुक्त, संचालक, उपायुक्त और उप सचिव पदों पर नियुक्त किया गया। इससे पहले 9 सितम्बर को जारी हुई स्थानांतरण सूची में भी 14 आईएएस का स्थानांतरण किया गया था। इस सूची में इंदौर संभागीय आयुक्त, पंाच कलेक्टर, जनसंपर्क आयुक्त, सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुआ था। अब तीसरी सूची में भी आधा दर्जन कलेक्टर सहित कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण होना तय है। 

तीसरी सूची में भी बड़े बदलाव की चर्चा 

- भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा, पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेडेकर, छिंदवाड़ा कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, मुरैना कलेक्टर अंकित अष्ठाना, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी सहित कुछ अन्य जिलों के भी कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इसके अलावा नगर एवं ग्राम नियोजन (टीएनसीपी) आयुक्त श्रीकांत बनोठ को आबकारी आयुक्त बनाया जा सकता है। 

आईपीएस की भी एक और सूची का इंतजार 

मप्र गृह विभाग भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण की एक और सूची जल्द जारी हो सकती है। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों के दायित्व में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसी महीने 9 सितम्बर को जारी हुई 50 आईपीएस के स्थानांतरण सूची में 15 पुलिस अधीक्षक, विस बलों के सेनानी, पुलिस उपायुक्त और एएसपी जैसे पदों पर बदलाव किया जा चुका है। अब डीआईजी, आईजी और एडीजी स्तर की स्थानांतरण सूची आ सकती है।