Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भोपाल में किया ट्रंप का तेरहवीं कार्यक्रम

राजनीति


भोपला। भारतीय गढ़ वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने शनिवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतले के साथ सांकेतिक तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदर्शन को ‘गद्दार डोनाल्ड ट्रंप का त्रयोदशी कार्यक्रम’ नाम दिया गया।

13 दिन पहले किया था अंतिम संस्कार 

भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विगत एक सितम्बर को डोनाल्ड ट्रंप के पुतले का अंतिम संस्कार कर 13 दिन बाद तेरहवीं की घोषणा की थी। शनिवार को तेरहवीं कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रंप की बैनर पर लगी तस्वीर को जूतों की माला पहनाकर विरोध में नारेबाजी की। साथ ही काले झंडे भी लहराए गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना डोनाल्ड ट्रंप की दोषपूर्ण मानसिकता और विक्षिप्त सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन यह कदम दोनों देशों की मित्रता के खिलाफ है।

शहर में कई जगह लगाए तेरहवीं के बैनर 

एक सितम्बर को घोषणा के बाद भगवा पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रंप के फोटो के साथ उनकी तेरहवीं की सूचना वाले बैनर शहर में कई स्थानों पर लगाए थे।