Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

ग्वालियर को ठीक करना हमारी प्राथमिकता

मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के सामने रखी सौ करोड़ के पैकेज की मांग, बोले मंत्री प्रद्युम्न और सिलावट  

भोपाल। मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के सामने ग्वालियर के खराब हालातों को बया करते हुए सौ करोड़ रुपये के पैकेज की मांग रख चुके प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट का कहना है कि स्थानीय और प्रभारी मंत्री होने के नाते ग्वालियर के खराब हालातों को ठीक करना हमारी प्राथमिकता है। 

 मंत्री श्री तोमर ने बताया कि ग्वालियर में अतिवर्षा हुई है, इससे ग्वालियर की अधोसंरचना को अत्यधिक क्षति हुई है, मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी थी कि शहर के लिए सौ करोड़ का विशेष पैकेज दिया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि ग्वालियर के लिए पूरा सहयोग करेंगे। प्रभारी मंत्री ने भी मुख्यमंत्री के सामने ग्वालियर के हालात रखे हैं। उन्होंने भी विशेष पैकेज की मांग पर सहमति दी है। ग्वालियर नगर निगम तो पूरी तरह अक्षम हो गया है। नगर निगम या नगरीय प्रशासन विभाग को लेकर मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे या बैठक करेंगे, यह मुख्यमंत्री का मुद्दा है। हालांकि हमारी मांग पर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई है। इसी के बाद मुख्यमंत्री से निराकरण का आश्वासन भी मिला है। 

प्रभारी मंत्री बोले मिलकर हल करेंगे समस्या

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि ग्वालियर के हालातों पर मंत्री श्री तोमर द्वारा रखी गई बात सही थी। मिलकर ग्वालियर के हालातों को ठीक करना है। मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में सकारात्मक रिस्पोंस दिया है।  उन्होंने मिलकर ग्वालियर की समस्याएं हल करने की बात कही है।