Breaking News:
विदेश
फ्रांंस: प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू विश्वास मत हारे, सरकार गिरी
विदेश
पेरिस/नई दिल्ली। फ्रांस में नया राजनैतिक संकट खड़ा हो गया है, यहां प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू सोमवार को संसद में विश्वास मत हार गए। फ्रांस्वा बायरू फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा नियुक्त तीसरे प्रधानमंंत्री हैं, जिन्हें हटना पड़ा है। बायरू को प्रधानमंत्री नियुक्त होने के महज आठ महीने बाद ही 364-194 के भारी मतों से पद से हटा दिया गया। अब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 12 महीनों में चौथे प्रधानमंत्री की तलाश करनी पड़ेगी।
प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को 364-194 के भारी मतों से विश्वास मत हार गए। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बायरू को अपनी एक बड़ी राजनीतिक भूल की कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि सांसद उनके इस विचार का समर्थन करेंगे कि फ्रांस को अपने कर्ज की भरपाई के लिए सार्वजनिक खर्च में कटौती करनी होगी।
फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने का मतलब है कि फ्रांस में एक बार फिर अनिश्चितता और संसद में लंबे समय तक काम न होने के खतरे का सामना करना पड़ेगा। यह इसलिए और भी ज्यादा परेशान करने वाला है क्योंकि फ्रांस को इस समय बजट की मुश्किलों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन व गाजा के युद्ध और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बदलती प्राथमिकताओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26