Breaking News:
राजनीति
शुतुरमुर्ग बना विपक्ष, खतरे में आंख मूंदकर जनता को कर रहा भ्रमित
राजनीति
भाजपा की कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री, कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाने वाली पार्टी
भोपाल। विपक्ष शुतुरमुर्ग की तरह खतरे से आंख मूंदकर जनता को भ्रमित कर रहा है। आने वाला समय ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का है, जो कांग्रेस के लिए और भी अधिक चुनौतीपूर्ण होने वाला है। वे आखिरी कोशिश करेंगे कि किसी भी तरह भाजपा के विजय रथ को रोक सकें। लेकिन भाजपा का तपोनिष्ठ कार्यकर्ता जो कच्ची मिट्टी का नहीं बना है। संगठन और कार्यकर्ताओं की फौज के बल पर हम हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से आयोजित होने जा रहे सेवा पखवाड़ा के संबंध में आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशालाको संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस न्यायालय और लोकतांत्रिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाने वाली पार्टी है, जिसने भगवान राम के नाम पर दंगे कराए, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों की जिंदगी नरक बनाई और धारा 370 थोपकर 40 हजार निर्दोषों की जान ली। इस दुविधापूर्ण समय में कांग्रेस अपना काम कर रही है। लेकिन, हम अपनी पार्टी और केन्द्र सरकार के एक-एक काम को सेवा पखवाड़े के माध्यम से नीचे तक ले जाएं और ताकत के साथ हम अपने विषय रखें।
चुनाव आयोग ने दमदारी से दिया जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस न्यायालय की बात करती है, लेकिन न्यायालय की धज्जियां उड़ाने का इतिहास भी कांग्रेस का ही रहा है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी विश्वसनीयता चुनाव आयोग की होती है, लेकिन कांग्रेस उसके खिलाफ जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं कि आजादी के बाद पहली बार चुनाव आयोग ने मजबूती और दमदारी से अपनी बात रखी है।
समाज को जगाना हमारा लक्ष्य: जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि देश में भौतिक विकास तो बहुत हो रहा है, लेकिन उसका लाभ तब तक नहीं है, जब तक वैचारिक विकास न हो। जब तक लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना, राष्ट्र के प्रति गौरव का भाव जागृत नहीं होता, तब तक भौतिक विकास का कोई लाभ नहीं है। इसलिए समाज को योजनाओं की दृष्टि से, संस्कारों की दृष्टि से और विचारों की दृष्टि से जागृत करना हमारा लक्ष्य और दायित्व है।
प्रत्येक नागरिक देवता, सेवा में जुटें कार्यकर्ता: महेंद्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है-नागरिक देवो भव। अर्थात् देश का प्रत्येक नागरिक देवता है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हमें भी प्रत्येक नागरिक को देवता मानते हुए सेवा कार्यों में जुटना होगा।
जिला-मंडल स्तर पर होंगे आयोजन: शर्मा
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान कई आयोजन जिला और मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
सेवा पखवाड़ा में होंगे यह कार्यक्रम
6 से 10 सितंबर तक जिला स्तर और 11 से 13 सितंबर तक मंडल स्तर में कार्यशाला। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी, 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन तथा 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदेश के महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण। 27 और 28 सिंतबर को दिव्यांग और विशिष्टजनों का सम्मान एवं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर खादी की सामग्री खरीदने जन-जन को जागरूक किया जाएगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26