Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सुबह बूदांबादी, दोपहर व शाम को तेज बारिश

मध्यप्रदेश

भोपाल। प्रदेश में तेज वर्षा का दौर शुरू है। इस बीच राजधानी में भी रूक-रूककर बरसात हुई। सुबह बूदांबादी से शुरू हुआ यह सिलसिला रूक-रूककर देर रात तक चला। इसके पहले दोपहर के बाद शाम हुई तेज बरसात के कारण शहर की सडक़ों में जहां पानी भर गया। वहीं दूसरी ओर लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 3 सितम्बर तक 989.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत से 22 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में पश्चिमी मप्र में 22 प्रतिशत अधिक व पूर्वी मप्र में सबसे 21 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में 21.5 मिमी पानी गिरा है। जबकि अलगे 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा का अनुमान जताया गया है। यहां अब तक 9 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। यहां की औसत बारिश 829.3 है। इसके विपरीत यहां 903.7 मिमी बरसात हो चुकी है।

इसलिये मौसम में बदलाव

मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड होते हुए ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में बने निम्न दबाव के केन्द्र से दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इस निम्न दबाव के क्षेत्र के अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी ओडिशा और झारखंड व उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। इसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचर विदर्भ और निकटवर्ती क्षेत्रों 5.8 किमी से 7.6 किमी. की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।  

जारी रहेगा वर्षा का दौर 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश से दो ट्रफ गुजर रही हैं। इनमें से एक मानसून ट्रफ है। इस वजह से मंगलवार बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई। सिस्टम की भी एक्टिविटी अभी रहेगी। जिससे कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

एक नजर में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम 

राज्य में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया। वहीं  सारंगपुर में सर्वाधिक 136.6 मिमी बारिश हुई। उज्जैन में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जबकि झाबुआ और टीकमगढ़ जिलों को छोडक़र समूचे प्रदेश में आंधी के साथ बिजली चमकने के साथ राजगढ़ जिले को अति भारी वर्षा का सामना करना पड़ा है। इस बीच शाजापुर, बालाघाट, और श्योपुर में भारी वर्षा हुई है। 

भोपाल में ऐसा रहेगा मौमस 

सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। जबकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।