Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर भडक़े सांसद

राजधानी

-जल भराव के लिये निगम अधिकारियों को भी लगाई फटकार 

भोपाल। राजधानी में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर सांसद आलोक शर्मा ने नाराजगी जताई है। बुधवार को सांसद की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। जहां उन्होंने जलभराव को लेकल नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही बताया कि मैं जब महापौर था, तब भी जलभराव वाली सडक़ों पर कुर्सी लगाकर बैठा, मुझे दोबारा ऐसा न करना पड़े। इसलिए जलभराव के हालात न बनने दें।

    इसके पहले सांसद ने सडक़ किनारे खड़े कंडम वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऑन स्पॉट फाइन लगाने और अतिक्रमण पर एक्शन लेने की बात भी कही। शर्मा ने कहा कि महापौर कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने ऑन स्पॉट फाइन की शुरुआत की थी। उसी तर्ज पर अब फिर से कार्रवाई हो। ब्लैक स्पॉट हटाने और प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त नारायण, जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बसंत कौल, एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी, विजय दुबे, सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

बिना अनुमति नया ट्रांसफार्मर न लगाएं

शर्मा ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से कहा कि कलेक्टर, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की अनुमति के बिना कहीं भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगे। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध पार्किंग को लेकर भी निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण से चर्चा की। 

इन कामों की समीक्षा की

1- ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में भी बैठक की।

2- लेफ्ट टर्न, ब्लैक स्पॉट्स के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की गई।

3- ट्रैफिक रूट में बिजली के पोल हटाने को भी कहा।