Breaking News:
राजधानी
लघु उद्योग भारती का दो दिवसीय उद्योग महाकुंभ 23 से
राजधानी
संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल जी और मुख्यमंत्री करेंगे नवीन भवन का लोकार्पण
भोपाल। लघु उधोग भारती मप्र द्वारा आगामी 23 -24 अगस्त को भोपाल के गोविंदपुरा स्थित एम.एस.एम.ई. कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025’ आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में मे बने लघु उधोग भारती मप्र के नवीन प्रदेश कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया जावेगा।
आयोजन के विषय मे जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने बताया कि 23-24 अगस्त को भोपाल में ‘स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025’ आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बने लघु उधोग भारती के नवीन भवन का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। समारोह की अध्यक्षता सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन काश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर शामिल होंगी।
श्री सोनी ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से उद्यमी शामिल होंगे, जिसमे प्रदेश में नवीन लघु उद्योग स्थापित करने, महिला उद्यमियों के कार्यों को बढ़ाने एवं प्रदेश भर में लघु उद्योग से जुड़े उद्यमियों के कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाए, लघु उधोग से जुड़े हुए उद्यमियों को व्यापार में आने कठिनाइयों पर भी विमर्श होगा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26