Breaking News:
राजधानी
न्यूमार्केट से नगर निगम जब्त कराये 20 दोपहिया वाहन
राजधानी
- नो-व्हीकल जोन का हवाला देकर की गई कार्रवाई
भोपाल। शहर में जहां तिरंगा यात्रा सहित स्वतंत्रता दिवस जश्र का माहौल है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम का अमला अतिक्रमण विरोधी मुहिम में जुटा हुआ है। गुरूवार इस कड़ी में बजारों में भीड़ के बीच नो-व्हीकल जोन में खड़े वाहनों को जब्त भी किया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
20 दो पहिया वाहन न्यूमार्केट क्षेत्र से जप्त किये गये हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के मद्देनजर लोग नो-व्हीकल जोन में वाहन खड़ा कर चले गए थे। आवागमन में इनके बाधक बनने पर दो पहिया वाहनों को हटाने की कार्यवाही पुलिस के सहयोग की गई। इसके अलावा अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों, फुटपाथों, कॉरीडोर आदि में दुकानों के बाहर रखा सामान, नाली के ऊपर अवैध रूप से रखी फर्शियां, अवैध टपरा, चबूतरे के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर रखी गुमठी, ठेले, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, भवन निर्माण सामग्री, कबाड़े व टेंट का सामान हटवाया है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26