Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने की शीघ्र पदोन्नति की मांग
मध्यप्रदेश
ग्वालियर। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला ग्वालियर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने सरकार से शासकीय कर्मचारियों की सीख पदोन्नति की मांग की है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है कि शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा और उसी के अनुरूप 19 जून 2025 को राजपत्र में प्रकाशित पदोन्नति नीति को शीघ्र धरातल पर उतरा जाए।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री सिंह ने कहा है कि पदोन्नति वर्ष 2016 से बिना किसी आदेश रोकी हुयी थी। शासन ने पदोन्नति पर रोक नही लगाई थी। कुछ कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री की पदोन्नति हेतु बनाई गई नीति का विरोध भी कर रहे है। वर्ष 2016 से कुछ आरक्षित / अनारक्षित के शासकीय सेवको के विरोध के चलते सभी को पदोन्नति से वंचित होना पड़ा ! जबकि आर्थिक नुकसान दोनों वर्गो के कर्मचारियों को उठाना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान तृतीय / चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियो का हुआ है और हो रहा है। विगत 9 वर्षो में क्लास वन , कलास टू के अधिकारियो के प्रमोशन भी हुये और उच्च पद के प्रभार भी मिले ! लेकिन तृतीय / चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियो को उच्च पद के प्रभार से भी वंचित रखा गया। अब जब सरकार प्रमोशन करने तैयार हो गयी है तब भी कुछ कर्मचारी संगठन विरोध की तैयारी में है उन्होंने आग्रह है कि कर्मचारी सगठन सरकार की पदोन्नति नीति का विरोध ना करें। संघ ने शासन / प्रशासन के सभी विभागो अपेक्षा की है वह 19 जून 2025 जारी पदोन्नति नीति के अनुसार शीघ्र पदोन्नतियां करें। माँग करने वालो में सर्व कमल किशोर पाठक , जिलाध्यक्ष राकेश सिह, जिला सचिव अनिल उपाध्याय, ओ पी बाथम, चेतन यादव , विजय उपाध्याय, राजकुमार मिथौरिया , राघवेन्द्र सिह जादौन, धनश्याम काँसौटिया, छाऊराम केवट, राजकपूर कोरकू ,उदय यादव , अतुल शर्मा , गौरीशंकर बाथम , हितेश शर्मा , रमन अम्ब,अरविन्द सोलंकी , अजय आहूजा , अखिलेश श्रीवास्तव , एस पी बघेल , कोमल राम भगत , सूरज मनकेले आदि शामिल हैं।
देखें मुख्यमंत्री के आज केकर्यक्रम -
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26