Breaking News:
राजनीति
विधानसभा में हुई पूर्व अध्यक्ष गुलशेर अहमद की श्रद्धांजलि सभा
राजनीति
भोपाल। मध्य प्रदेश पंचम विधानसभा के अध्यक्ष स्व. गुलशेर अहमद की जयंती पर रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, स्व. अहमद के परिवारजन, पूर्व मंत्री सईद अहमद, विधायक एवं पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी, करैरा विधायक रमेश खटीक, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर स्व. अहमद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि स्व. गुलशेर अहमद भलें शरीर से आज हमारे बीच नहीं है लेकिन व्यक्तित्च और कृतित्व से वे सदैव हमारे साथ हैं। उनकी जयंती पर हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। गुलशेर अहमद विद्वान और जनता से जुड़े हुए नेता थे। श्री तोमर ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्रियों एवं विधानसभा अध्यक्षों की जयंती पर विधानसभा में उनके पुण्य स्मरण की श्रृंखला प्रारंभ हुई है। सभी के सहयोग से हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26