Breaking News:
राजनीति
शासकीय अधिवक्ता और वरिष्ठ पार्षद के लिए जल्द भेजें सूची, 10 दिन में करेंगे घोषणा
राजनीति
भाजपा की कामकाजी बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने दी जिलाध्यक्षों को समझाइश, शिवप्रकाश बोले
भोपाल। संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की कामकाजी बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सांसद, विधायकों और प्रभारी मंत्री की सहमति से जिलाध्यक्ष शासकीय अधिवक्ता और वरिष्ठ पार्षद पदों के लिए सूची बनाकर भोपाल जल्द भेजें। सरकार की ओर से 10 दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक में श्री शिवप्रकाश ने सभी जिलाध्यक्षों को समझाइश दी कि वे नियमित अपने कार्यालय में बैठें और बैठने का समय भी जनता और कार्यकर्ताओं को बताएं। उन्होंने कहा कि चूंकि जिलाध्यक्ष नियमित कार्यालय में नहीं बैठते, इसलिए कार्यकर्ताओं को समस्या लेकर भोपाल तक आना पड़ता है। उन्होंने जिलाध्यक्षों को से कहा कि वे जिला स्तर से सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और प्रमुख मद्दो को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात प्रमुखता से सुनने और जनता की सेवा में जुटने की भी समझाइश दी।
कार्यकर्ताओं की बात सुनें, जनता की सेवा में जुटे: खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि है। हमें समन्वय से कार्य करते हुए सक्षम कार्यकर्ता को आगे लाना है, जिससे सत्ता और संगठन के कार्यों का और अधिक विस्तार हो सके। सभी जिला अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बात को पूरी गंभीरता व सम्मान के साथ सुनें। पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। संगठन द्वारा सौंपे गए विभिन्न कार्यक्रमों को आपसी तालमेल से बूथ स्तर पर शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है। जिलों में सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष आपस में चर्चा कर आवश्यक कार्यों को प्राथकिता तय कर उन्हें पूर्ण करें। जिन जिलों में पार्टी का जिला कार्यालय नहीं है वहां शीघ्र सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को समय सीमा में शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है।
सरकार के कामों काप्रचार करें कार्यकर्ता: डॉ. महेन्द्र सिंह
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनता के हितों में संचालित उल्लेखनीय कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रचार-प्रसार करना है। हमें संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित कर जनता की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहकर कार्य करना है।
पार्टी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: शर्मा
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत हमने लगभग 1.75 करोड़ नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा है। पार्टी गतिविधियों को आगे बढाने में नए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कार्यक्रमों से उन्हें जोडक़र भागीदारी की बात कही। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26