Breaking News:
मध्यप्रदेश
हरदा लाठीचार्ज मामले में पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
मध्यप्रदेश
-एएसपी, एसडीओपी, एसडीएम को हटाया, थानेदार आईजी कार्यालय अटैच
भोपाल। हरदा जिला मुख्यालय पर 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में 15 दिन बाद कई पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस का तबादला कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी कोतवाली एवं यातयात को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम संलग्र कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मेाहन यादव ने लाठीचार्ज मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी एक्स पर दी है। सरकार के इस फैसले ने ‘स्वदेश’ की 18 जुलाई को ‘विधानसभा सत्र से पहले हरदा मामले में कई पुलिस वालो पर गिर सकती है गाज’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर मुहर लगा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राजपूत छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है। प्रकरण की जांच के बाद संंबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को विधानसभा सत्र में हरदा मामले में सरकार की घेराबंदी से जोडक़र देखा जा रहा है। क्योंकि हरदा की घटना को लेकर प्रदेश के राजपूत समाज एवं करणी सेना ने राज्य शासन को ज्ञापन सौंपकर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विदेश यात्रा से लौटने के बाद मामले की रिपोर्ट तबल की। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई है। इधर कांग्रेस भी हरदा लाठीचार्ज को विधानसभा में उठाने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस के कई नेताओं ने हरदा पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि भाजपा के कुछ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से हरदा मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सत्र बाद हटेंगे पुलिस अधीक्षक!
लाठीचार्ज के लिए जिलाधीश सिद्धार्थ जैन और पुलिस अधीक्षक अभिनभ चौकसे को हटाने की मंाग की गई। जैन 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 3 महीने पहले ही हरदा जिलाधीश बनाए गए थे। जिलाधीश के रूप में यह उनका पहला जिला है। इस वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जबकि अभिनभ चौकसे 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये डेढ़ साल पहले फरवरी 2024 में हरदा विस्फोट कांड के बाद पुलिस अधीक्षक बनाए गए थे। संभवत: सत्र बाद पुलिस अधिकारियों के फेरबदल में हरदा एसपी भी हटाएं जाएंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26