Breaking News:
राजधानी
कम्प्यूटर अपडेशन के चलते भोपाल के 30 डाकघरों में नहीं हुए लेनदेन
राजधानी
भोपाल। डाक विभाग ने सोमवार को डाक घरों में अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लीकेशन का रोलआउट कर सारे कम्प्यूटरों का अपडेशन कर दिया। इस उन्नत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित बदलाव को लागू करने की वजह से सोमवार को डाकघरों में सार्वजानिक लेनदेन बंद रहा। इस दौरान भोपाल के सभी 30 डॉकघरों में भी लेनदेन बंद रहा।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहक उस दिन लेनदेन के लिए डाकघर ना आएं, अन्यथा परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से नई तकनीक से शहर के सभी डाकघरों में कामकाज होगा। इनमें भोपाल जीपीओ, भेल मुख्य डाकघर, 3 ईएमई, राजाभोज एयरपोर्ट, बैरागढ, बरखेड़ी, बैरसिया, बेरसिया रोड, चांदबड़, छोला रोड, दिल्लौद, गांधी मेडिकल कॉलेज, गांधीनगर, हमीदिया रोड, आईआईएसईआर, जहांगीराबाद, जुमेराती, ललरिया, एम.एल नगर, मंडीदीप, एन.डी.सी. भोपाल जीपीओ, नारियलखेड़ा, नजीराबाद, ओबेदुल्लागंज, ओल्ड सेक्रेटरियेट, पीपुल्स कैम्पस, आरजीपीवी एस.आई लाइन, शाहजहांनाबाद, सिकन्द्री सराय डाकघरों/उपडाकघरों शामिल है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26