Breaking News:
मध्यप्रदेश
अमरगढ़ वॉटरफॉल घूमने गए सैलानियों को सीहोर पुलिस ने लौटाया
मध्यप्रदेश
-टूरिस्ट बस का चालान काटा
भोपाल। भोपाल से सीहोर जिले के बुधनी के अमरगढ़ वॉटरफॉल गए सैलानियों को पुलिस ने बीच में रोककर वापस लौटा दिया। जबकि टूरिस्ट बस पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भोपाल से बाकइ से गए युवाओं की बाइक के भी चालान काटे गए।
बुधनी एसडीएम दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि भोपाल से बड़ी संख्या में पर्यटक सीहोर जिले के आमरगढ़ वाटरफॉल, दिंगबर वाटरफॉल, कालियादेव वाटरफॉल, बुधनी मिडघाट फॉरेस्ट एरिया, कोलार डैम, झोलियापुर बैराज आगमन होता है। बारिश के दौरान इन स्थलों पर जलप्रवाह अचानक तेज हो जाता है, जिससे कई बार सैलानी पानी में बह जाते हैं या फिसलन भरी चट्टानों से गिरकर घायल हो जाते हैं। बीते वर्षों में हुई जन हानि को दृष्टिगत सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन जोखिमपूर्ण स्थानों पर नागरिकों तथा सैलानियों का जाना प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह प्रतिबंध नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत लगाया गया है। इन स्थानों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए राजस्व, पुलिस, वन तथा ग्रामीण विकास शाहिद अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अधिकारियों द्वारा इन क्षेत्रों का सतत भ्रमण किया जा रहा है और सैलानियों को ऐसे जोखिमपुर स्थान पर जाने से रोका जा रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26