Breaking News:
मध्यप्रदेश
विधानसभा अध्यक्ष ने देखीं बैठक की तैयारियां
मध्यप्रदेश
मप्र विधानसभा में सात राज्यों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक आज
भोपाल। देश की विधानसभाओं में गठित होने वाली समितियों की प्रणाली की समीक्षा हेतु मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की एक समिति गठित की गई थी। यह समिति राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पीठासीन सम्मेलन में गठित की गई थी। इस समिति की पहली बैठक 14 जुलाई, सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। बैठक में उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाढ़ी एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी शामिल होंगे। बैठक में विधान मंडलों में समिति प्रणाली की समीक्षा की जाएगी एवं उन्हें सुदृढ़ बनाने पर विचार मंथन होगा।
बैठक की तैयारियों को देखने के लिए रविवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बैठक की तैयारियों का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में सभी आवश्यक काम पूरे करने के निर्देश दिए। श्री तोमर के अवलोकन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
लोकसभा में प्रस्तुत होंगे मिनट्स
देशभर की विधानसभा समितियों की प्रणाली की समीक्षा हेतु यह पहली बैठक आयोजित की जा रही है। इसी को आधार बनाकर नई व्यवस्था देशभर के राज्यों में लागू करने हेतु बैठक के मिनट्स लोकसभा में प्रस्तुत किये जाएंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26