मध्यप्रदेश

Image Alt Text

9 निकायों के उप चुनाव में छह वार्ड जीती भाजपा

मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा 

भोपाल। मध्यप्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए पार्षदों के एक-एक पद के लिए हुए उप चुनावों में भाजपा ने 9 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। 

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह के अनुसार प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए मतदान के बाद गुरूवर को पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए। जीत के बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए हैं। 

इन निकायों के वार्डों में हुए उप चुनाव 

भोपाल जिले की बैरसिया नगर पंचायत के वार्ड 7 में भाजपा प्रत्याशी शाइस्ता सुल्तान जीतीं। इसी प्रकार सिवनी के वार्ड 11 में भाजपा प्रत्याशी निधि, इंदौर जिले में सांवेर के वार्ड 7 में कांग्रेस की हसीना और नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भाजपा प्रत्याशी  शंकरलाल चुनाव जीते। इसी प्रकार मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में कांग्रेस की राजकुमारी धुर्वे, शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी, छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भाजपा की निकिता बरखे और खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगांव के वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी कमलेश कौशल चुनाव जीते हैं। पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।