Breaking News:
राजनीति
राजनीति
‘ज्ञान’ के कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार: सोलंकी
भोपाल। मप्र मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार को लिए गए निर्णयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार ज्ञापित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, सांसद सुमेर सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन चार जातियों, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति (ज्ञान) की भलाई और के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार के निर्णय इन चारों जातियों के विकास और सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे।
सांसद सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार ने सिंचाई शुल्क चुकाने में असमर्थ रहे लाखों किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ दंड राशि और ब्याज नहीं लिए जाने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार जनजातीय बहुल क्षेत्रों में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से इन क्षेत्रों में कुपोषण कम करने में मदद मिलेगी, वहीं बहनों को रोजगार भी मिलेगा। इसी प्रकार बिजली कंपनियों में 49 हजार से अधिक नियमित पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा बिजली कंपनियों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26