Breaking News:
राजनीति
जो भी निर्णय देगी कमेटी, पालन करेगी सरकार
राजनीति
- ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में अम्बेडकर प्रतिमा को लेकर बोले मुख्यमंत्री
- जनता को भ्रमित कर रही बाबा साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस
भोपाल। उच्च न्यायालय, परिसर ग्वालियर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में गठित कमेटी जो निर्णय करेगी, सरकार उसका पालन करेगी। कांग्रेस इस घटना को लेकर जनता को भ्रमित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि 55 सालों तक जब देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थीं, तब उनकी सरकारों ने महू स्थित बाबा साहब की जन्मस्थली के विकास के लिए क्या किया था? कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहब की दीक्षाभूमि की चिंता नहीं की। यही नहीं बल्कि बाबा साहब की पार्थिव देह को जिस विमान से अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया गया था, उसका किराया भी कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब की पत्नी से मांगा था। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है, जिसके लिए उसे देश से माफी मांगना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ग्वालियर की घटना न्यायालयीन मामला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार न्यायालय के हर आदेश का सम्मान करती है और पूरी संवदेनशीलता के साथ काम करती है। कांग्रेस पार्टी को बाबा साहब के अपमान और संविधान विरोधी कार्यों के लिए देश-प्रदेश की जनता से बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 25 जून को ही संविधान की हत्या कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। श्रीमती इंदिरा गांधी ने निहित स्वार्थों के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था। लोकतंत्र की हत्या के लिए देश की जनता कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून को पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26