देश

Image Alt Text

ईरान के 6 एयरपोर्ट पर इजराइल का हमला

देश

15 फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर मार गिराने का दावा 

- ईरान ने भी गिराया इजराइली ड्रोन 

नई दिल्ली। इजराइली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है। इनमें मशहद, तेहरान, हमादान, देजफुल, शाहिद बख्तरी और तबरीज के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। सेना ने बयान जारी कर बताया कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर नष्ट कर दिए हैं।

इन हमलों में हवाई पट्टियों, अंडरग्राउंड बंकरों, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरान के एफ-14, एफ-5 और एएच-1 जैसे लड़ाकू विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। दूसरी तरफ ईरान ने भी इजराइल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया है। इससे पहले सुबह इजराइली वायुसेना ने रविवार देर रात ईरान के शाहरुद में बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर बमबारी की। यह जगह इजराइल से करीब 2000 किलोमीटर दूर है। इस हमले में इंजन बनाने वाली कई मशीनें और जरूरी युद्धक सामग्री नष्ट हो गई। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमानशाह और हमादान में भी एयर स्ट्राइक की।