Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

राजनीति

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी होंगे शामिल 

भोपाल। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 जून को भाजपा भोपाल के प्रत्येक मंडल के सभी बूथ पर आयोजित करेगी। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पार्टी कार्यालय के पास स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।