Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

38 सिलेण्डर और रिफिलिंग मशीन जब्त

राजधानी



अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा 

भोपाल। भोपाल के पुष्पानगर क्षेत्र में संचालित गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। यहां घरेलू गैस सिलेण्डर से व्यवसायिक गैस सिलेण्डर भरते हुए मिले। टीम ने सेंटर से कुल सवाल लाख रुपये कीमत के 38 गैस सिलेण्डर और रिफिलिंग मशीन जब्त की है। 

खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि पुष्पा नगर में रमेश शर्मा के मकान में घरेलू से व्यवसायिक गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग की जा रही है। सूचना पर पहुंची टीम ने यहां देखा कि घरेलू गैस सिलेण्डर से व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिल की जा रही थी। खाद्य विभाग को यहां घरेलू और व्यवसायिक दोनों प्रकार के कुल 38 गैस सिलेण्डर रखे मिले। इमें 16 व्यवसायिक सिलेंडर, 22 घरेलू सिलेंडर, 2 बजन मशीन, डेढ़ हॉर्स पावर की एक गैस अंतरण की मशीन, पाइप एवं सिलेंडर के 100 नग कैप जब्त किए गए।